Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / महमदपुर कैथवलिया ग़ाज़ीपुर में 24 जुलाई को आयोजित होगा याद-ए-सकीना बिन्तुल हुसैन

महमदपुर कैथवलिया ग़ाज़ीपुर में 24 जुलाई को आयोजित होगा याद-ए-सकीना बिन्तुल हुसैन

गाजीपुर। हर साल की तरह इस साल भी याद-ए-सकीना बिन्तुल हुसैन महमदपुर पो0 कैथवलिया ज़िला ग़ाज़ीपुर में दिनांक 24 जुलाई दिन शुक्रवार को दिन में 1 बजे से इमाम बारगाह उम्मे लैला बीबी महमदपुर ग़ाज़ीपुर में आयोजित किया गया है प्रोग्राम का आगाज़ तिलावत-ए-कलाम पाक से किया जाएगा। इसके बाद जनाब अशफ़ाक़ हुसैन (हसीन)साहब व उनके हमनवां सोज़खानी करेंगे। बाद सोज़खानी कैफ़ ग़ाज़ीपुरी साहब और ताहिर आज़मी साहब अपना कलाम पेश करेंगे। शायरों के बाद भारत के मशहूर-ओ-मारुफ़ ज़ाकिर हुज्जतुल इस्लाम आली जनाब मौलाना तहज़ीबुल हसन रिज़्वी साहब इमामे जुमा रांची तक़रीर फरमाएंगे। तक़रीर के बाद अंजुमन हाय मातमी में बाहर से आई हुई अंजुमन।

अंजुमन रिज़्विया हसनपुर सुल्तानपुर,

अंजुमन ज़ैनबिया दोसीपुरा बनारस,

अंजुमन जाफ़रिया क़दीम रजि0 मुस्तफ़ाबाद जलालपुर,

अंजुमन सज्जादिया मुस्तफ़ाबाद ग़ाज़ीपुर,

अंजुमन मोहम्मदिया मोहम्मदपुर ग़ाज़ीपुर

नौहा व मातम करेगी।

अल्वेदाई तक़रीर आली जनाब मौलाना सय्यद इब्ने हसन साहब शिवली आज़मगढ़ करेंगे। इस कार्यक्रम का संचालन बुल बुले हिन्द आफ़ताब-ए-निज़ामत जनाब नजीब इलाहाबादी साहब अपने मुन्फ़रिद अंदाज़ में करते हुए नज़र आएंगे। कार्यक्रम में अलम ज़ुल्फ़िकार व शबीहे ताबूत जनाबे सकीना स0अ0 बरामद होगा अल्वेदाई तक़रीर के दौरान दफ़्न का दिल सोज़ मंज़र तक़रीबन 8:30 बजे शब/रात्रि में पेश किया जाएगा। यह प्रोग्राम इस साल जुमा पड़ जाने की वजह से 10 बजे दिन के बजाए ये प्रोग्राम इस साल 1 बजे दिन से शुरू हो कर लगभग रात्रि 8:30 बजे इख़्तेताम पज़ीर/ख़त्म होगा।

 

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शांति यादव को दी गई श्रद्धांजलि

गाजीपुर। रामपुर बंतरा के ग्राम प्रधान विजय यादव की मां शांति यादव के निधन पर …