गाजीपुर। ऐतहासिक स्थल भितरी कस्बे मे स्थित सम्राट स्कन्द गुप्त लाट को देखने के लिए दूर दराज क्षेत्रों से आम नागरिक प्रतिदिन आते है परन्तु कस्बे की टूटी फूटी सड़को पर गन्दा जल जमाव तथा बदबू देती हुई नालियों को देखकर शासन, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को कोसते हुए चले जाते है, क्योंकि पानी निकासी के लिए नाली की व्यवस्था न होने से बरसात तथा नाबदान का पानी मुख्य मार्ग पर इकठ्ठा होकर एक तरफ आवागमन प्रभावित करता है तो दूसरी तरफ बदबू पैदा करता है। नाली निर्माण व पानी निकासी के लिए नागरिको ने काफी अर्से तक प्रयास किया परन्तु उपेक्षा पूर्ण रवैये के कारण आज तक समस्याओं का निदान नही किया गया जिसका खामियाजा आम नागरिकों सहित व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। इस संबध मे क्षेत्र के विधायक व सासंद का रवैया भी प्रतिकूल है चुनाव जीतने के बाद आज तक न तो क्षेत्र मे दर्शन हुआ न तो भितरी के जनसमस्याओं को हल करने के लिए पहल किया जिससे क्षेत्र के नागरिक मायूस है। कस्बे के निवासी अदनान खां, सनाउल्लाह शन्ने, डा० कमाल अहमद, एखलाक अंसारी, मो० वाहिद, मो० सफदर अली बाबर ने बताया प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पिछले वर्ष आश्वासन दिया गया परन्तु आज तक समस्याओं को हल करने के लिए कोई पहल नही किया गया जिससे भितरी कस्बे के आम नागरिक परेशान है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..