गाजीपुर। भाजपा नेता एवं समाजसेवी आनंद राय ‘मुन्ना’ ने बलेसड़ी एवं ग्राम सभा तरांव का दौरा कर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया। दौरे के दौरान कई पात्र लोगों को वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग भी प्रदान किया गया। जिन लोगों की योजनाओं से संबंधित समस्याएँ लंबित थीं, उनकी जानकारी लेकर उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू कराई गई। आनंद राय ‘मुन्ना’ ने कहा कि जनसेवा ही उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, यही उनका निरंतर प्रयास है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे आगे भी गाँव-गाँव जाकर लोगों की समस्याएँ सुनेंगे और हर पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं से जोड़ने का कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समीर पासवान पासवान, दीपक गुप्ता, राकेश पांडे, प्रदीप गुप्ता, हरिशंकर राय, दयानंद यादव, सोना यादव एवं अभय नारायण राय सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए जनसेवा के इस अभियान की सराहना की।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..