Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / एमएएच इंटर कॉलेज,गाजीपुर की छात्रा अलीशा कौसर का आईआईटी दिल्ली में हुआ चयन

एमएएच इंटर कॉलेज,गाजीपुर की छात्रा अलीशा कौसर का आईआईटी दिल्ली में हुआ चयन

गाजीपुर। एम ए एच इंटर कॉलेज गाज़ीपुर के प्रधानाचार्य मोहम्‍मद खालिद आमिर ने बताया कि आज का दिन अत्यंत हर्ष एवं गौरव का दिन है क्योंकि इस विद्यालय के एक छात्रा ने सौरभ मौर्या ने नीट परीक्षा में 585 अंक प्राप्त किया तथा एक छात्रा अलीशा कौशल ने के की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक पाकर आईआईटी दिल्ली में प्रवेश लिया। इन दोनों की सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक हाजी मोहम्मद वारिस हसन खान मुबारकबाद पेश करते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना व्यक्त की है प्रधानाचार्य मोहम्मद खालिद आमिर ने इन दोनों की सफलता को इस बात का परिचायक बताया कि सामान्य एवं अभाव में जीने वाले बच्चे भी यूपी बोर्ड के विद्यालयों से भी नित और जी जैसी कठिन और देश स्तर की परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकते हैंयदि विद्यालय द्वारा शैक्षिक गुणवत्ता के साथ सार्थक प्रयास किया जाए। यह सफलता विद्यालय के योग्य अनुभवी प्रतिभाशाली एवं परिश्रमी अध्यापकों के संयुक्त प्रयास की देन है। समस्त विद्यालय परिवार भविष्य में ऐसी प्रतियोगी परीक्षाओं में और अधिक छात्र-छात्राओं की सफलता के लिए दृढ़ संकल्पित होकर प्रयास कर रहा है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: स्‍कूल के डग्‍गामार वाहनो के खिलाफ डीएम सख्‍त, कहा- अवैध परिवहन पर हो कड़ी कार्यवाही

गाजीपुर! जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा …