गाजीपुर। जिला क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद ने बताया कि राज्य कर्मचारी महिला/पुरूष खिलाड़ियों का विभिन्न खेलों में जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गोराबाजार, गाजीपुर के प्रागंण में दिनांक 06.08.2026 को प्रातः 10.00 बजे से किया जायेगा। सिविल सर्विसेज इस चयन/ट्रायल्स में आटोनामस, बाडी जैसे परिषद/बोर्ड/नगर निगम/पंचायत/पुलिस विभाग के कर्मचारी (अघ्यापक/सहायक अध्यापक आदि) भाग नहीं लेगें। सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल्स में पूर्णरूप से सरकारी कर्मचारी ही भाग लेगें, जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स में जो भी महिला/पुरूष खिलाड़ी कर्मचारी भाग लेना चाहते है वह अपने विभाग से प्राप्त आदेश प्रति अपने आई0डी0 एवं जन्मतिथि प्रमाण पत्र के साथ प्रातः 10.00 बजे अपनी उपस्थिति की सूचना जिला खेल कार्यालय गाजीपुर को देना सुनिश्चित करें।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..