गाजीपुर। समाजवादी छात्र सभा का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार से भेंट कर समाजवादी पार्टी की सांसद डिम्पल यादव और मुस्लिम सम्प्रदाय के खिलाफ लगातार सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक कमेंट करने पर टैक्सी स्टैण्ड निवासी आकाश कुमार विश्वकर्मा के खिलाफ उचित दण्डात्मक कार्रवाई करने की मांग किया। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा ने कहा कि आकाश विश्वकर्मा द्वारा लगातार समाजवादी पार्टी के नेताओं और मुस्लिम सम्प्रदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। यदि उसके खिलाफ उचित दण्डात्मक कार्रवाई नहीं होती है तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से राजेन्द्र यादव, संदीप यादव, आदित्य यादव, मनीश्वर यादव, बृजेश यादव आदि मौजूद थे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..