Breaking News
Home / अपराध / ट्रैक्‍टर की चपेट में आने से बाइक सवार होमगार्ड की मौत  

ट्रैक्‍टर की चपेट में आने से बाइक सवार होमगार्ड की मौत  

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात सड़क हादसे में होमगार्ड जवान वंशनरायण राम की मौत हो गई। अलावलपुर (थाना जंगीपुर) निवासी वंशनरायण राम बाइक से मरदह थाने पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। बरही गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर उनकी बाइक की कथित रूप से एक ट्रैक्टर से टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें मऊ के अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एएसपी से मिला समाजवादी छात्र सभा का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा पत्रक

गाजीपुर। समाजवादी छात्र सभा का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा के नेतृत्व में अपर पुलिस …