गाजीपुर। जिले में सूखे के प्रकोप को देखते हुए सपा के वरिष्ठ नेता मुकेश यादव ने सरकार से मांग किया है कि जनपद के मुख्य और लिंक नहरों में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध करायें एवं किसानों को पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध कराये जिससे कि धान की फसलों की समय से रोपाई हो सके। उन्होने कहा कि जमानियां क्षेत्र धान के लिए पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध है लेकिन अभी तक मुख्य नहर के अलावा निम्न नहरों में पर्याप्त मात्रा में पानी नही मिल रहा है जिसके चलते धान की रोपाई ठप पड़ी हुई है। किसान बेहाल और परेशान है। बार-बार वह आसमान की तरफ देख रहा है बादल आते हैं लेकिन हवा झोंके उसे दूर लेकर चले जाते हैं। उन्होने कहा कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में सिंचाई के लिए बिजली उपलब्ध कराये जिससे धान की रोपाई हो सके। उन्होने सरकार से मांग किया है कि समय से खाद भी किसानों को उपलब्ध कराये।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..