Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सरजू राय मेमोरियल पीजी कालेज लट्ठूडीह गांधीनगर गाजीपुर में बीए, बीएससी, बीकाम और एमए में प्रवेश शुरु

सरजू राय मेमोरियल पीजी कालेज लट्ठूडीह गांधीनगर गाजीपुर में बीए, बीएससी, बीकाम और एमए में प्रवेश शुरु

गाजीपुर। सरजू राय मेमोरियल पीजी कालेज लट्ठूडीह गांधीनगर गाजीपुर में प्रवेश की प्रक्रिया शुरु हो गयी है। कालेज के प्रबंध निदेशक हिमांशु राय ने बताया कि बीए में समाजशास्‍त्र, शिक्षा शास्‍त्र, राजनीतिशास्‍त्र, भूगोल, हिंदी, समकालीन इतिहास, गृह विज्ञान, संस्‍कृत, उर्दू, अंग्रेजी, अर्थशास्‍त्र, प्राचीन इतिहास, बीएससी में रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, प्राणी विज्ञान, एवं गणित व बीकाम और एमए में हिंदी, गृह विज्ञान, शिक्षाशास्‍त्र, भूगोल, राजनीतिशास्‍त्र, मध्‍यकालीन इतिहास, समाजशास्‍त्र में प्रवेश प्रारंभ हो गया है। हिमांशु राय ने बताया कि कालेज में डीएलएड बीटीसी का कोर्स भी संचालित है। जिसका कालेज कोड- 450241, 450088 है। उन्‍होने बताया कि सरजू राय मेमोरियल डिग्री कालेज में यूजीसी मानक के अनुसार सभी इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर, लाइब्रेरी, छात्रवृत्ति, वाहन सुविधा एवं एनएसएस उपलब्‍ध है। प्रवेश हेतु अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्‍बर 9556736588, 9450895497, 9450945555, 7234990011 पर संपर्क कर सकते हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

जिला पंचायत अध्‍यक्ष और ब्‍लाक प्रमुख का कार्यकाल समाप्‍त होने के बाद वर्तमान अध्‍यक्ष और प्रमुख बनेंगे प्रशासक

शिवकुमार गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्‍यक्ष और ब्‍लाक प्रमुख का कार्यकाल समाप्‍त होने …