Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन डा. विजय यादव का धूमधाम के साथ मनाया गया जन्‍मदिन

कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन डा. विजय यादव का धूमधाम के साथ मनाया गया जन्‍मदिन

गाजीपुर। कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. विजय यादव का जन्मदिन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान वाराणसी और गाजीपुर जनपद से बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों, शुभचिंतकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में समर्थकों ने केक काटकर डॉ. विजय यादव का जन्मदिन मनाया और उन्हें केक खिलाकर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। पूरे आयोजन के दौरान उत्सव जैसा माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। शुभकामनाओं और स्नेह से अभिभूत डॉ. विजय यादव पूरे कार्यक्रम के दौरान भावुक एवं गदगद नजर आए। डॉ. विजय यादव ने सभी समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो स्नेह, सम्मान और विश्वास मिला है, वह उनके लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि समाज और क्षेत्र के विकास के लिए वह पहले की तरह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे तथा लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वहीं समर्थकों ने उनके सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि डॉ. विजय यादव लगातार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के साथ-साथ किसानों और आमजन के हितों की आवाज बुलंद करते रहे हैं। उनके जन्मदिन को सेवा, सम्मान और आत्मीयता के साथ मनाया गया।इस मौके पर ग़ाज़ीपुर जिले से जिला पंचायत सदस्य डॉ वंदना यादव, वाराणसी जिले से जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, पंकज यादव, मोहित यादव, संतोष कुमार, मोहित कुमार, राजेश यादव आदि रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

जिला पंचायत अध्‍यक्ष और ब्‍लाक प्रमुख का कार्यकाल समाप्‍त होने के बाद वर्तमान अध्‍यक्ष और प्रमुख बनेंगे प्रशासक

शिवकुमार गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्‍यक्ष और ब्‍लाक प्रमुख का कार्यकाल समाप्‍त होने …