Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: ऑपरेशन दहन के तहत 5 करोड़ 32 लाख के जलाये गये ड्रग्‍स

गाजीपुर: ऑपरेशन दहन के तहत 5 करोड़ 32 लाख के जलाये गये ड्रग्‍स

गाजीपुर। पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के निर्देशन में चलाये जा रहे ‘‘ऑपरेशन दहन’’ अभियान के तहत जनपद गाजीपुर में नशा मुक्त अभियान को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है । इसी अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर डॉ0 ईरज राजा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन में जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत एन0डी0पी0एस0 एक्ट के मुकदमों से सम्बन्धित बरामद मादक पदार्थों के निस्तारण/विनिष्टीकरण की कार्यवाही आज दिनांक 05.07.2026  को पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर डॉ0 ईरज राजा महोदय के पर्यवेक्षण में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में जनपद गाजीपुर के थाना कासिमाबाद क्षेत्रांतर्गत स्थित Silicon welfare society Waste treatment plant  इन्सीनेटर के माध्यम से कराया गया। इन्सीनेटर में जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत एन0डी0पी0एस0 एक्ट के कुल 27 मुकदमों से संबंधित लंबित मालों का विनिष्टीकरण कराया गया। यह कार्यवाही पूर्ण पारदर्शिता, सुरक्षा मानकों एवं विधिक प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए संपन्न कराई गई। विनिष्टीकरण के दौरान गांजा 97.245  किलोग्राम व हिरोइन 2.417  किलोग्राम सहित कुल 99.662  किलोग्राम मादक पदार्थों को नियमानुसार जलाकर नष्ट किया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग करीब रु0 05 करोड़ 32 लाख 02 हजार 250 आंकी गई है। सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराते हुए सभी अभिलेखों का विधिवत संधारण भी सुनिश्चित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि गाजीपुर पुलिस द्वारा नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जा रही है। जब्त मादक पदार्थों के आज विधिवत विनिष्टीकरण की कार्यवाही पूर्ण की गई। इस प्रकार की कार्यवाही से न केवल अवैध मादक पदार्थों के पुनः दुरुपयोग की संभावना समाप्त होती है, बल्कि समाज में नशे के विरुद्ध एक सशक्त संदेश भी जाता है। गाजीपुर पुलिस भविष्य में भी इसी प्रकार सघन अभियान चलाकर नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही करती रहेगी। उक्त अवसर पर क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद अनुभव राजर्षि, जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्य, प्रभारी डीसीआरबी के प्रतिनिधि, जनपद के सम्बन्धित थानों के हेड मुहर्रिर/का0 मुहर्रिर एवं Silicon welfare society Waste treatment plant  के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सपा पीडीए वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव व राजेश कुशवाहा ने किया  नारी पचदेवरा में वृक्षारोपण

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के जन्मदिन के अवसर पर दिनांक …