Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / स्वामी विवेकानन्द स्कूल में Green Day एवं Rainy Season Activity का हुआ आयोजन

स्वामी विवेकानन्द स्कूल में Green Day एवं Rainy Season Activity का हुआ आयोजन

गाजीपुर। तुलसी सागर स्थित Swami Vivekanand School में दिनांक 04 जुलाई 2026 को सह-पाठ्यक्रम गतिविधि के अंतर्गत Green Day एवं Rainy Season Activity का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी कला, कल्पनाशक्ति और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का सुंदर प्रदर्शन किया। गतिविधि में Nursery से UKG तक के बच्चों ने Rainy Season Colouring Activity में भाग लिया। छोटे बच्चों ने बादल, बारिश, छाता, इंद्रधनुष और प्रकृति से संबंधित चित्रों में रंग भरकर अपनी खुशी व्यक्त की। कक्षा 1 से 2 के विद्यार्थियों ने Paper Umbrella Making Activity के माध्यम से रंग-बिरंगे छाते बनाए। कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों ने Green Day एवं Rainy Season theme पर सुंदर cards तैयार किए। वहीं कक्षा 6 से 10 के विद्यार्थियों ने “Me and My School” विषय पर poster making activity में भाग लेकर अपने विद्यालय और पर्यावरण के प्रति अपने विचारों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और सभी बच्चों ने अनुशासनपूर्वक गतिविधियों में भाग लिया। बच्चों द्वारा बनाए गए cards, posters और craft work विद्यालय में प्रदर्शित किए गए। इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, प्रकृति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण की भावना और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। पढ़ाई के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियाँ विद्यार्थियों में creativity, confidence और teamwork की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

समता भवन में सपाइयों ने मनाई बाबा लक्‍खी शाह बंजारा की जयंती

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी गाजीपुर के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय …