Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सपा कार्यालय में धूमधाम के साथ मनाया गया सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्‍मदिन

सपा कार्यालय में धूमधाम के साथ मनाया गया सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्‍मदिन

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय समत भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी का जन्म दिन केक काटकर  मनाया गया गया। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को बधाई दी और उनके दीर्घायु होंने की कामना किया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने समाजवादी आंदोलन को और आगे बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने,हर समाज एवं वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ने के साथ साथ देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सौहार्द, सामाजिक न्याय की रक्षा करने एवं साम्प्रदायिक एवं फासिस्टवादी ताकतों के खिलाफ संघर्ष करने के साथ साथ डा.लोहिया एवं नेता जी के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को बधाई देते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश को अखिलेश जी जैसे नेता की जरूरत है जो अपनी विकासवादी नीतियों से देश को विकास के रास्ते पर ले जा सके । उन्होंने कहा कि अखिलेश जी जैसे चट्टानी इरादें और दृढ़ संकल्प का धनी देश में कोई नेता नहीं है। विधायक जै किशन साहू ने अखिलेश जी को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि विकास के दृष्टिकोण से अखिलेश जी का मुख्यमंत्रित्व काल स्वर्णिम युग था । अखिलेश जी ने अपने कार्यकाल में आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस वे ,यूपी 100पुलिस सेवा और 108 समाजवादी एम्बुलेंस सेवा फ्री  शुरू की । उनके कार्यकाल में लखनऊ मेट्रो रेल, लखनऊ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ, एशिया का सबसे बड़ा पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क , जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर लखनऊ, यमुना  एक्सप्रेस वे बनाने का काम किया । इन्होंने अपने कार्यकाल में प्रदेश के युवाओं को बड़ी मात्रा में लैपटॉप वितरण किया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने राष्ट्रपति अध्यक्ष जी को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार के संरक्षण में किसानों और नौजवानों को लगातार कमजोर करने की साज़िश की जा रही है हमें उससे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी आंदोलन को खत्म कर पूंजीवादी व्यवस्था लाना चाहती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से हुई हार से सबक लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, सुशील जायसवाल,अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामवचन यादव, राजकुमार पांडेय,शिवशंकर यादव,रविन्द्र प्रताप यादव,अमित ठाकुर,अशोक कुमार बिंद, तहसीन अहमद,दिनेश यादव,सूरज राम बागी,डॉ समीर सिंह, डॉ समीर सिंह,विभा पाल,भरत यादव ,कंचन रावत, आत्मा,पूजा गौतम,रामाशीष यादव,हरवंश यादव , रामप्रकाश यादव, सुनील यादव,द्वारिका यादव ,दारा यादव,असलम खां,कमला यादव, रजनीकांत ‌ यादव आदि उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुत्री की हत्‍या के आरोप में मां गिरफ्तार

गाजीपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस ने अपनी ही पुत्री की जहर देकर हत्या करने के आरोप …