Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / कठऊत गौशाल में चारा व प्रकाश की कमी को लेकर डीएम नाराज, कहा- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्‍त

कठऊत गौशाल में चारा व प्रकाश की कमी को लेकर डीएम नाराज, कहा- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्‍त

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा जनपद में संचालित गौशालाओं में गोवंशों के संरक्षण, देखभाल एवं व्यवस्थाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अस्थाई गौशाला नगर पालिका परिषद मोहम्मदाबाद एवं स्थाई गौशाला कठऊत का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशालाओं में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्थाई गौशाला कठऊत के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंशों के लिए भूसा, पानी, हरे चारे की उपलब्धता, पशुओं की देखभाल एवं साफ-सफाई व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने पशुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की। निरीक्षण में हरे चारे की व्यवस्था पशुओं की आवश्यकता के सापेक्ष अत्यंत कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गौशाला में पशुओं की मृत्यु होने की स्थिति में उनके निस्तारण एवं दफनाने की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि जिस स्थान पर मृत पशुओं को दफनाया जाता है, उस स्थान को ब्रैकेटिंग कर सुरक्षित रखा जाए, जिससे व्यवस्था व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनी रहे। निरीक्षण के दौरान गौशाला में प्रकाश व्यवस्था की कमी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गौशाला परिसर में सोलर पैनल लगाने के निर्देश दिए, ताकि रात्रि के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी ने गौशाला संचालन में लापरवाही पाए जाने पर प्रशासक पद पर तैनात प्रधान को पद से पदच्युत करने की कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि गोवंशों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौशालाओं में शासन की मंशा के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशालाओं का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुत्री की हत्‍या के आरोप में मां गिरफ्तार

गाजीपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस ने अपनी ही पुत्री की जहर देकर हत्या करने के आरोप …