Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / 135 वाहनों का कटा चालान, 342000 रुपये का लगा जुर्माना

135 वाहनों का कटा चालान, 342000 रुपये का लगा जुर्माना

गाजीपुर। बिरनो टोल प्लाजा पर अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा उत्तर प्रदेश के निर्देशन के क्रम में डॉ0 ईरज राजा पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के पर्यवेक्षण में अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र, एआरटीओ गाज़ीपुर, प्रभारी निरीक्षक यातायात, थानाध्यक्ष बिरनो के नेतृत्व में कुल 8 टीमों का गठन कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया इस अभियान के अंतर्गत मुख्यता ड्रंकन ड्राइव, प्रेशरहॉर्न, मोडिफाइड साइलेंसर, एचएसआरपी नंबर प्लेट  के विरुद्ध अभियान चलाया गया इस अभियान के अंतर्गत कुल 135 वाहनों का चालान काटा गया। जिसमें 22 वाहनों का प्रेशर हॉर्न व 10 चालान नम्बर प्लेट के अंतर्गत चालान काटा गया जिसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई जिसमें कुल 342000 रुपए तक का जुर्माना लगाया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में रामलाल बने मिस्‍टर गाजीपुर

गाजीपुर। रामलीला लंका मैदान में जिले स्तर की आर्म रैसलिंग एवं मिस्टर गाज़ीपुर बॉडीबिल्डिंग की …