गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135 वे एपिसोड को भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने जंगीपुर विधानसभा के बूथ संख्या 240 होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज रौजा पर सुना और कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के जन-जन के मनोभावों, आकांक्षाओं और राष्ट्र निर्माण के संकल्पों का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का प्रत्येक संवाद समाज को सकारात्मक सोच, सेवा, स्वावलंबन, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार तथा ‘विकसित भारत’ के संकल्प के प्रति प्रेरित करता है। और यह कार्यक्रम देशवासियों में राष्ट्र प्रथम की भावना को सुदृढ़ किया है। इस अवसर पर डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सशांक राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,राजन प्रजापति,ब्लाक प्रमुख मनोज गुप्ता, बृजेन्द्र सिंह, राहुल राय, अवधेश राय, राजदेव यादव,मशाला सिंह,विजय सिंह, अभिनव सिंह,सतीश सिंह, रंजीत कुमार सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। विधानसभा सदर अंतर्गत नन्दगंज मंडल के बूथ संख्या 53,पहलवानपुर मे अनिल राय के आवास पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने मन की बात सुना और डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि आज के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पर्यावरण संरक्षण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने, नवाचार, जनभागीदारी तथा विकसित भारत के संकल्प को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का प्रत्येक संवाद राष्ट्रहित, सामाजिक जागरूकता और सेवा भाव को नई दिशा देता है। इस अवसर पर शैलेश सिंह काकन, इंद्रदेव प्रजापति, लालजी बिन्द,पतिराम बिन्द, नरेन्द्र राय, राजेश विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित थे। पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने विधानसभा जखनिया के मंडल मनिहारी प्रथम के ग्रामसभा बरहट में बूथ संख्या 419 पर मन की बात को सुना और बूथ की बैठक कर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन पर विस्तार से चर्चा कर बलिदान दिवस श्रद्धांजलि दिया।और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संवाद देश के करोड़ों नागरिकों को राष्ट्रहित में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने गाजीपुर सदर विधानसभा के बूथ संख्या 80 बरहपुर पर मन की बात सुना और कहा कि आज के संबोधन में मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी, आत्मनिर्भरता, नवाचार तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण जैसे विषयों पर दिए गए विचार प्रत्येक नागरिक के लिए अनुकरणीय हैं। ‘मन की बात’ केवल विचारों का आदान-प्रदान नहीं, बल्कि विकसित, समृद्ध और आत्मविश्वासी भारत के निर्माण का जनआंदोलन है, जिससे समाज का प्रत्येक वर्ग जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकता है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..