Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब बांटेगी परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को ड्रेस

स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब बांटेगी परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को ड्रेस

गाजीपुर। ब्लाक मुख्यालय परिसर देवकली में बुधवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ब्लाक के समस्त शिक्षकों की बैठक आयोजित की गयी।संबोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने कहा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सामाजिक ,आर्थिक  और वित्तीय रूप से सशक्त कर आत्मनिर्भरता की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु परिषदीय विद्यालयों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा सीला हुआ  ड्रेस वितरित करने हेतु सभी अभिभावकों को प्रेरित करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही साथ सभी अध्यापकों को अपने घरों में पी एम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगवाने हेतु योजना के समस्त बिंदुओं की जानकारी दी गई। टाटा पावर सोलर रूफ के कर्मचारियों ने योजना की सारी जानकारी दी। बैठक में  अशोक यादव, लालजी यादव,पंकज चतुर्वेदी,मणिकांत त्रिपाठी,प्रधानाध्यापक सूर्यभान यादव,विनोद यादव, अवधेश कुमार,धनंजय सिंह,विजय सिंह, रणजीत कुमार,महेन्द्र प्रताप सिंह यादव आदि लोग प्रमुख रूप से मॊजूद थे।अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव व संचालन आर पी अशोक यादव ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

कर्मचारियों की कमी से गाजीपुर में चरमराई बिजली व्यवस्था, भीषण गर्मी में उपभोक्ता बेहाल

गाजीपुर। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच जिले में बिजली व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं …