Breaking News
Home / खेल / शाह फैज़ पब्लिक स्कूल के तीन खिलाड़ियों ने किया गाजीपुर नाम देश में रोशन, विश्व चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

शाह फैज़ पब्लिक स्कूल के तीन खिलाड़ियों ने किया गाजीपुर नाम देश में रोशन, विश्व चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

गाजीपुर। शाह फैज़ पब्लिक स्कूल, गाज़ीपुर के खिलाड़ियों ने जूनियर एवं सब-जूनियर राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जनपद एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। 30 मई से 3 जून 2026 तक ओडिशा में आयोजित जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में शिल्पा यादव ने स्वर्ण पदक, अयान खान ने रजत पदक तथा विशाखा यादव, शिवांश विश्वकर्मा एवं मोहम्मद अदनान ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं अनुषा यादव एवं अर्पिता कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पाँचवाँ स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त 17 जून से 21 जून 2026 तक इंदौर पब्लिक स्कूल, इंदौर में आयोजित सब-जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कृति कौर ने एक रजत एवं एक कांस्य पदक तथा अंशिका राय ने दो कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं आशीष खरवार, साक्षी कुमारी एवं रिद्धि गुप्ता ने प्रतियोगिता में पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को विद्यालय के निदेशक डॉ. नदीम अधमी, प्रधानाचार्य  इकरामुल हक तथा उप-प्रधानाचार्य  हनीफ अहमद सिद्दीकी द्वारा पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के कोच एवं राष्ट्रीय रेफरी देवेंद्र प्रसाद प्रजापति की विशेष सराहना की गई, जिनके कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट सफलता अर्जित की। विद्यालय के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि विद्यालय के तीन खिलाड़ियों का चयन इटली में आयोजित होने वाली WAKO वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत एवं विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

कर्मचारियों की कमी से गाजीपुर में चरमराई बिजली व्यवस्था, भीषण गर्मी में उपभोक्ता बेहाल

गाजीपुर। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच जिले में बिजली व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं …