गाजीपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी वैभव कृष्ण ने गाजीपुर के 12 वांछित व फरार अपराधियो पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है। कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार बबलू पटवा पुत्र दशरथ पटवा निवासी- कोट किला कोहना सदर कोतवाली, वीरेंद्र राम पुत्र रामदाश राम निवासी रामपुर बलभद्र थाना भुडकुडा, अंकुर यादव पुत्र उमाशंकर यादव निवासी नसरतपुर बिरनो, सोनू मुसहर पुत्र मुखराम मुसहर निवासी मनिया-गहमर, बीरेंद्र दुबे पुत्र झुटटन निवासी-अलीपुर बनगांवा नंदगंज, विनोद यादव पुत्र नंदलाल यादव निवासी मूसापुर कटियार बिहार जो शादियाबाद थाने का वांटेड है। शम्मी उर्फ गांधी पुत्र अकरम निवासी फुलवारी पटना जो गहमर थाने का वांटेड है। छोटू गोड पुत्र संपत गोड पिपरीडीह मऊ जो जमानियां थाने का वांछित है। भोला राजभर पुत्र लड्डू राजभर निवासी भडसर बिरनो, अशोक यादव पुत्र लालधर यादव निवासी त्योखर आजमगढ़ जो कासिमाबाद थाने में वांटेड है। छोटेलाल पुत्र घुराराम निवासी चाड़ीपुर करंडा, इंदल चौहान पुत्र शिवमुरत चौहान निवासी धौरा थाना नंदगंज गाजीपुर पर 50 हजार रूपये इनाम घोषित किया गया है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..