Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: हाई लाइन लॉस फीडरों पर विद्युत विभाग का शिकंजा, नगर क्षेत्र में चला सघन चेकिंग अभियान, बिजली चोरी करते दर्जनों पकड़े गए

गाजीपुर: हाई लाइन लॉस फीडरों पर विद्युत विभाग का शिकंजा, नगर क्षेत्र में चला सघन चेकिंग अभियान, बिजली चोरी करते दर्जनों पकड़े गए

गाजीपुर। भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली की मांग के बीच विद्युत विभाग ने हाई लाइन लॉस वाले फीडरों पर सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में अधिशाषी अभियंता नगर गोपाल सिंह के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कई स्थानों पर विद्युत चोरी के मामले सामने आए। नगर के मच्छरहट्टा, प्रकाश टॉकीज, बरबहना और रायगंज क्षेत्रों में विद्युत विभाग की टीम ने अचानक पहुंचकर जांच की। इस दौरान दर्जनों उपभोक्ता मीटर को बाईपास कर अवैध तरीके से विद्युत का उपभोग करते हुए मौके पर पकड़े गए। हालांकि पहली बार पकड़े गए उपभोक्ताओं को चेतावनी देते हुए समझाकर छोड़ दिया गया और भविष्य में बिजली चोरी न करने की सख्त हिदायत दी गई। अधिशाषी अभियंता नगर गोपाल सिंह ने बताया कि हाई लाइन लॉस फीडरों की लगातार निगरानी लखनऊ स्तर से की जा रही है। इसी क्रम में बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि चोरी से एसी समेत अन्य भारी विद्युत उपकरण चलाने वाले उपभोक्ताओं को अंतिम चेतावनी दी गई है। यदि दोबारा विद्युत चोरी करते हुए पकड़े गए तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि बिजली का उपयोग वैध तरीके से करें और मीटर के माध्यम से ही विद्युत उपभोग करें। बिजली चोरी से जहां विभाग को नुकसान होता है, वहीं ईमानदार उपभोक्ताओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।चेकिंग अभियान में सदर एसडीओ मुन्नीलाल, अवर अभियंता तपस कुमार, मनोज कुमार सहित विद्युत विभाग के लाइनमैन और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। विभाग ने साफ संकेत दिया है कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सत्‍यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में 108 सुंदरकांड का सामूहिक पाठ छात्र एवं छात्राओं द्वारा आयोजित

गाजीपुर। सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के अंतर्गत सत्‍यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के परिसर में …