गाजीपुर। सपा के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन 1 जुलाई 2026 दिन बुधवार को हम सब मिलकर उत्तर प्रदेश में वर्तमान में हर तरफ से फैले प्रदूषण को दूर करने के लिए 01 जुलाई 2026 से 07 जुलाई 2026 तक सभी विधान सभा क्षेत्रों में बूथ स्तर पर, हर गाँव-गली में PDA पेड़, लगाएंगे और प्रेम, दया, अपनापन के द्वारा पीड़ित, दुःखी, अपमानित परिवार को पार्टी का सदस्य बनाएंगे। संविधान, लोकतंत्र एवं आरक्षण बचाएंगे। पर्यावरण के संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक न्याय के प्रतीक के रूप में जिसे बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी ने अपने संविधान का आधार बनाया है, उस समता, स्वतंत्रता और बन्धुता का प्राणवायु हर दिन सब को मिल सके।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..