Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: खनिजो का अवैध परिवहन करने वालो से वसूला गया सवा ग्‍यारह लाख रूपये

गाजीपुर: खनिजो का अवैध परिवहन करने वालो से वसूला गया सवा ग्‍यारह लाख रूपये

गाजीपुर! अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने बताया है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक में विशेष अभियान चलाकर लम्बित चालान वाले वाहनो, ओवरलोड तथा फर्जी/धुन्धले/गलत नम्बर प्लेट लगाकर खनिजों का अवैध परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त के क्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के आदेशानुसार जनपद गाजीपुर अवैध खनन/परिवहन पर प्रभावी आंकुश लगाये जाने हेतु निदेशालय के द्वारा गठित टीम व खान निरीक्षक गाजीपुर द्वारा दिनांक 12.06.2026 से दिनांक 19.06.2026 तक प्रवर्तन कार्य किये जाने के निर्देश दिये गये। उक्त के अनुपालन में निदेशालय के द्वारा गठित टीम व खान निरीक्षक गाजीपुर द्वारा दिनांक 12.06.2026 से दिनांक 19.06.2026 तक जनपद में प्रवर्तन कार्य कर 508 वाहनों को चेकिंग की गयी, जिसमें 31 वाहनों द्वारा उपखनिज का अवैध परिवहन करते हुये पाये गये, जिसमें से 24 वाहनों में कुल 1237830.00 रूपये की धनराशि निहित थी जिसमें से आनलाईन चालान के माध्यम से रू0 1122910.00 रूपये की धनराशि जमा करायी गयी तथा इसके अतिरिक्त 03 वाहन थाना भावरकोल, 01 वाहन थाना खानपुर, 01 वाहन थाना सुहवल, 01 वाहन सदर कोतवाली व 01 वाहन सदर कोतवाली व 01 वाहन थाना जमानियां में जिलाधिकारी के अगले आदेश तक सुपुर्दगी में दिया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

अंतिम संस्‍कार में जा रहे बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

गाजीपुर। सैदपुर-भीमापार रोड पर अंतिम संस्‍कार में जा रहे बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट …