Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: कान्‍हा गौशाला, उसियां का हुआ भव्‍य उद्घाटन

गाजीपुर: कान्‍हा गौशाला, उसियां का हुआ भव्‍य उद्घाटन

गाजीपुर! तहसील सेवराई क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत दिलदारनगर ग्राम  उसियॉ में पशुपालन, कृषि विकास एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत नवनिर्मित कान्हा गौशाला का उद्घाटन जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, एवं नगर पंचायत दिलदारनगर के अध्यक्ष  द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी  ने गौशाला परिसर का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं अन्य अतिथियों ने गौ-माता को गुड़, रोटी, केला  खिलाकर गौ सेवा एवं पशु संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं पशुपालकों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि गौशालाएं केवल निराश्रित गोवंश के संरक्षण का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक खेती तथा प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने का भी सशक्त आधार हैं। उन्होंने कहा कि गौवंश आधारित कृषि पद्धतियां किसानों की लागत कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होने ने कहा कि शासन द्वारा पशुपालन एवं कृषि क्षेत्र के विकास हेतु अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ किसानों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने तथा सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग द्वारा किसानों को विभिन्न आधुनिक कृषि यंत्रों का वितरण भी किया गया। कृषि यंत्र प्राप्त करने वाले किसानों ने शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन उपकरणों के माध्यम से खेती-किसानी के कार्यों में सुविधा होगी तथा उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। अधिकारियों ने किसानों को कृषि यंत्रों के उपयोग, रखरखाव एवं आधुनिक खेती की तकनीकों की भी जानकारी प्रदान की। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानों, पशुपालकों तथा ग्रामीणों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। गौसंरक्षण, कृषि उन्नयन तथा ग्रामीण विकास की योजनाओं से गांवों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है और किसानों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर  उपजिलाकारी सेवराई संजय यादव, तहसीलदार सेवराई, महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह एवं संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, कृषि एवं पशुपालन विभाग के कर्मचारी, किसान तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन किसानों एवं ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ हुआ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सैदपुर पान विक्रेता आत्‍महत्‍या के मामले में बिजली विभाग के जेई, दारोगा व सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजीपुर। सैदपुर में पान विक्रेता के आत्‍महत्‍या के मामले में पुलिस ने बिजली विभाग के …