Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / यूनियन आरसेटी गाजीपुर में मसाला निर्माण प्रशिक्षण का शुभारंभ, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

यूनियन आरसेटी गाजीपुर में मसाला निर्माण प्रशिक्षण का शुभारंभ, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

गाजीपुर।  यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) गाजीपुर में ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 6 दिवसीय मसाला निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह  की 30 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने कहा कि आज की महिलाएँ केवल परिवार की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि देश की आर्थिक प्रगति की मजबूत आधारशिला बन रही हैं, उन्होंने कहा कि कौशल विकास एवं स्वरोजगार के माध्यम से महिलाएँ आत्मनिर्भर बनकर न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर सकती हैं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। उनके द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा महिलाओं के लिए अनेक लाभकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर महिलाएँ सफल उद्यमी बन सकती हैं। उन्होंने प्रतिभागी महिलाओं से प्रशिक्षण को गंभीरता से सीखकर स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने तथा अन्य महिलाओं को भी रोजगार से जोड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख यूनियन बैंक ऑफ इंडिया विनय शंकर  ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है। बैंक महिलाओं को स्वरोजगार एवं सूक्ष्म उद्यम स्थापित करने हेतु वित्तीय सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएँ अपने हुनर को व्यवसाय का रूप देकर सम्मानजनक आय अर्जित कर सकती हैं राजदेव कुमार अग्रणी जिला प्रबंधक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया गाजीपुर ने प्रतिभागी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन चुके हैं, बैंकिंग सेवाओं, ऋण सुविधाओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएँ सफल उद्यमी बन सकती हैं और अपने क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित कर सकती हैं। उपयुक्त एन आर एल एम विजय कुमार यादव ने समूह की महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को संगठित कर उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है। उन्होंने महिलाओं से योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आग्रह किया जिला विकास अधिकारी गाजीपुर ने महिलाओं के उत्साह, लगन और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि यदि महिलाएँ दृढ़ निश्चय और परिश्रम के साथ आगे बढ़ें, तो वे किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के निदेशक  संजय सिंह ने कहा कि यूनियन आरसेटी का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि प्रशिक्षुओं को सफल उद्यमी के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार अपनाएँ और अपने गांव तथा समाज की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं में अपार संभावनाएँ हैं और यदि उन्हें उचित प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं वित्तीय सहायता प्राप्त हो जाए तो वे स्थानीय स्तर पर सफल उद्योग स्थापित कर आर्थिक एवं सामाजिक परिवर्तन की नई इबारत लिख सकती हैं, कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय संस्थान के संकाय सदस्य द्वारा किया गया,  इस अवसर पर संकाय मुकेश श्रीवास्तव, कार्यालय सहायिका इल्मा नूर, शिवांगी मौर्या एवं संस्थान के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी छह दिनों तक संचालित होगा, जिसमें प्रतिभागी महिलाओं को मसाला निर्माण, पैकेजिंग, गुणवत्ता नियंत्रण, विपणन एवं व्यवसाय प्रबंधन संबंधी व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि वे प्रशिक्षण उपरांत स्वयं का उद्यम स्थापित कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सैदपुर पान विक्रेता आत्‍महत्‍या के मामले में बिजली विभाग के जेई, दारोगा व सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजीपुर। सैदपुर में पान विक्रेता के आत्‍महत्‍या के मामले में पुलिस ने बिजली विभाग के …