Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव अरुण सिंह 18 जून को आएंगे गाजीपुर

भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव अरुण सिंह 18 जून को आएंगे गाजीपुर

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह वृहस्पतिवार को एक दिवसीय दौरे पर जनपद गाजीपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह वृहस्पतिवार को 9-20 बजे वाराणसी एअरपोर्ट से चलकर 10-30 बजे पवहारी बाबा आश्रम कुर्था पहुंचेंगे। जहां स्वच्छता अभियान कार्यक्रम तथा वहीं पर पूर्वाह्न 11-00 बजे, मां के नाम एक पेड़ रोपण कर लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह पहुंचेंगे जहां कुछ देर रूक कर अपराह्न 12-00 बजे, राइफल क्लब में केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उदघाटन कर ,पं दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर,12-30 बजे अग्रवाल पैलेस (रोडवेज के पास) मे विकसित भारत संकल्प सम्मेलन मे प्रबुद्ध जनों की बैठक मे भाग लेंगे। जहां से 2-00 बजे प्रगति पथ यात्रा (रेल एवं रोड ब्रिज) का भ्रमण किया जाना है। यह सूचना भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने जिलाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश राय के माध्यम से दिया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सैदपुर पान विक्रेता आत्‍महत्‍या के मामले में बिजली विभाग के जेई, दारोगा व सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजीपुर। सैदपुर में पान विक्रेता के आत्‍महत्‍या के मामले में पुलिस ने बिजली विभाग के …