गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 15.06.2026 को उ0नि0 शिवप्रसाद पाण्डेय मय हमराहियान व कैटल स्मगलिंग टास्क फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भदौरा के पास चेकिंग के दौरान 01 नफर अभियुक्त मधुमंगल कुमार पुत्र स्व0 सत्यनारायण सिंह 55 वर्ष निवासी ग्राम सिकरहता कला थाना सिकरहता कला जिला भोजपुर आरा बिहार को 260 ग्राम नाजायज हिरोईन (अंतर्राष्टीय कीमत लगभग 01 करोड़ 80 लाख रुपये) के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 102/2026 धारा 8/21/27A/29 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..