Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / धूमधाम व उत्‍साह के साथ मनाया गया बाबा नीम करोली महाराज का स्‍थापना दिवस

धूमधाम व उत्‍साह के साथ मनाया गया बाबा नीम करोली महाराज का स्‍थापना दिवस

गाजीपुर। कैंची धाम के विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करोली महाराज का स्थापना दिवस सोमवार को बड़े ही धूमधाम और उत्‍साह के साथ मनाया गया। शहर के झुन्‍नूलाल चौराहा स्थित जिले में लोगी चाय वाला के नाम से प्रसिद्ध राजन उर्फ लोगी गोड़ के निवास पर बाबा नीम करोली महाराज के स्‍थापना दिवस पर विशेष पूजा व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। विशेष पूजा के बाद करीब 5 बजे से भंडारे का आयोजन शुरु हुआ जो रात करीब 9 बजे तक चला। जिसमे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर लोगी चाय वाले ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी बाबा के स्‍थापना दिवस पर विशेष पूजा व भंडारे का आयोजन किया गया था। इस स्‍थापना दिवस पर मुहल्‍लेवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्‍सा लिया और सैकड़ों की संख्‍या में लोगों ने प्रसाद भी ग्रहण किया। पूजा व भंडारे में उमड़े सैकड़ों भक्‍तजनों से गदगद लोगी ने कहा कि आगे आने वाले वर्षों में भी बाबा नीम करोली महाराज की पूजा-अर्चना जारी रहेगी। उन्‍होने कहा कि अगले वर्ष इसे और भी विस्‍तार दिया जायेगा जिससे बाबा में विश्‍वास रखने वाले हजारों भक्‍त यहां आकर पूजा में भाग लें और प्रसाद ग्रहण कर सकें। सहयोगियों में आर्य वस्त्र भंडार (शंभू गुप्‍ता), आनंदको लाइट, लालू गुप्‍ता, साकेत सिंह, अर्जुन श्रीवास्‍तव, शंकर चौधरी, मनोज गुप्‍ता, सौरभ तिवारी आदि लोग थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पीएम आवास ग्रामीण के लिए होगी खुली बैठक, टाइमटेबल जारी

गाजीपुर। परियोजना निदेशक महेन्द्र प्रताप यादव ने बताया है कि आयुक्त, ग्राम्य विकास, उ.प्र. लखनऊ …