Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / हीरा यादव और ठाकुर सिंह की दोस्‍ती–दुश्‍मीन की चर्चा से सैदपुर की सियासत गरमाई

हीरा यादव और ठाकुर सिंह की दोस्‍ती–दुश्‍मीन की चर्चा से सैदपुर की सियासत गरमाई

शिवकुमार

गाजीपुर। सैदपुर ब्‍लाक प्रमुख हीरा सिंह यादव और देवराज सिंह की दोस्‍ती व दुश्‍मनी की चर्चा जिले के चट्टी चौराहों पर हो रही है कि क्‍या वजह है कि हीरा सिंह यादव के लिए देवराज सिंह ठाकुर और तत्‍कालीन विधायक सुभाष पासी ने सैदपुर ब्‍लाक प्रमुखी के चुनाव में पूर्वांचल के गांधी रामकरन दादा के परिवार से सीधे पंगा ले लिया था और सपा सुप्रीमो के दरबार में दबाव बनाकर फ्री फाइट करा दी। जिसमे रामकरन दादा के नाती राहुल यादव को पराजय का दंश झेलना पड़ा। इसके बाद विधानसभा चुनाव में पूर्व एमएलसी विजय यादव ने भी प्रतिष्‍ठा बनायी और तत्‍कालीन विधायक सुभाष पासी सपा से साइडलाइन हो गये। लेकिन हीरा सिंह यादव और देवराज सिंह ठाकुर की दोस्‍ती पूरे सैदपुर में चर्चा होती थी। हीरा यादव और देवराज सिंह ठाकुर ने सैदपुर ब्‍लाक कार्यालय में अपना वर्चस्‍व जमाए रखा और विकास कार्यों में खूब मलाई काटी। लेकिन इधर मलाई में बंटवारे को लेकर दोनों में काफी तनाव चल रहा था। तनाव बढ़ते-बढ़ते अपने चरम पर पहुंच गया और ठाकुर सिंह ने हीरा यादव को जमकर पीट दिया। इस घटना की खबर पूरे जिले में आग की तरह फैल गयी। पुलिस ने ठाकुर सिंह सहित आठ नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सैदपुर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि टीम बनाकर दबिश दी जा रही है। देवराज सिंह ठाकुर के तीन चार पहिया और चार दो पहिया वाहनों को जब्‍त कर लिया गया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सियासी गलियारों में ठाकुर सिंह के विरोधियों ने अब हीरा यादव के कंधे पर हाथ रखकर सियासी दांव चलने की पूरी तैयारी कर लिये हैं। इस घटना के बाद ठाकुर सिंह अपने साथियों के साथ फरार हो गये और पुलिस उन्‍हे पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एमएएच इंटर कालेज गाजीपुर में 14 अगस्‍त को आयोजित होगा विज्ञान, आर्ट्स एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी

गाजीपुर। एमएएच इंटर कालेज के प्रिंसिपल मोहम्‍मद खालिद आमीर ने बताया कि 14 अगस्‍त को …