Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डीएम ने क्षय रोगियों में वितरित की पोषण पोटली

डीएम ने क्षय रोगियों में वितरित की पोषण पोटली

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर के जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में राइफल क्लब गाजीपुर में लॉर्ड्स डिस्टलरी लिमिटेड गाजीपुर के सहयोग से प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत 50 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी गाजीपुर एवं जिला क्षय रोग अधिकारी गाजीपुर के सहयोग से सभी टी बी मरीजों को पोषण पोटली वितरित कराया गया। जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा बताया गया कि जनपद गाजीपुर में 24 मार्च 2026 से 100 दिवसीय सघन टी बी अभियान चल रहा है जनपद गाजीपुर में हैंडल एक्सेल मशीन प्राप्त मात्रा में उपलब्ध है जिससे कि गांव गांव जाकर मेडिकल मोबाइल बैन के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की चेष्ट एक्स-रे  हैंडल एक्सरे मशीन द्वारा प्रतिदिन 600 से 700 कराया जा रहा है और प्रतिदिन 20000 बलगम का जांच कराने का लक्ष्य  रखा गया है जनपद गाजीपुर के सभी ब्लॉक में ट्र नैट मशीन उपलब्ध है जिससे बलगम जांच कराया जा रहा है जनपद गाजीपुर में 19 ट्र नैट मशीन एवं दो सी बी नैट मशीन उपलब्ध है जिससे सभी संभावित टीवी मरीजों का बलगम जांच एवं चेस्ट एक्सरे कराया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा बताया गया कि प्रत्येक माह के 15 तारीख को सभी ब्लॉक में टीवी मरीजों को पोषण पोटली वितरित किया जा रहा है। सभी को निक्षय मित्र बनकर टीवी मरीजों को गोद लेने के लिए अपील किया गया। उक्त कार्यक्रम में लॉर्ड्स डिस्टलरी की तरफ से आनंद राय (एच आर, एडमिन), जिला क्षयरोग विभाग कि तरफ से डॉक्टर मिथिलेश कुमार सिंह (डीपीसी), विवेक सिंह, वेंकटेश शर्मा, सुनील वर्मा, शशि सिंह, सौरभ सिंह उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

कमला क्लब कानपुर में 19 जून को होगा महिला वर्ग के अंडर 19 का फाइनल ट्रायल

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि 2026-27 सत्र के महिला वर्ग …