गाजीपुर। जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने जैतपुरा स्थित स्वागत द्वार प्रकरण में बताया कि इस द्वार का निर्माण वर्ष 2006-07 में पूर्व मंत्री कैलाश यादव ने महान संत श्री गंगा दास बाबा के स्मृति में निर्माण कराया था। उन्होने कहा कि सत्ताधारी पार्टी के नेताओ व शहीद परिवारवाद वाला जो भी आरोप लगाये जा रहे है वह सरासर गलत है। उन्होने कहा कि शहीद महेश कुशवाहा जी हमारे गांव के भाई है और हम दोनो लोग साथ में ही पढ़े और खेले हुए है। उनके मूर्ति व अन्य कार्यो के लिए हमने लागातार प्रयास करके जमीन का नवयत बलवाकर उनको मूर्ति लगवाने के लिए सरकार से प्रदान करवाया, उन्होने कहा कि मैं हमेशा ही शहीद परिवार का सम्मान करता हूं और हमेशा उनके सुख-दुख में खड़ा रहा। हमने कोई शिलापट्ट नही तोड़वाया है बल्कि उस स्वागत द्वार मरम्मत कराकर रंगाई-पोताई करवाया है। शहीद का सम्मान सबसे सर्वोपरि है। कुछ सत्ताधारी लोग इस मुद्दे को उठाकर राजनैतिक लाभ लेना चाहते है। भाजपा के लोग तिल का ताड़ बना रहे है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..