Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन  गाजीपुर का तहसील इकाई का हुआ गठन

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन  गाजीपुर का तहसील इकाई का हुआ गठन

गाजीपुर! ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के निर्देश पर संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर गाजीपुर जनपद में व्यापक समीक्षा एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान वाराणसी मंडल के संरक्षक तारकेश्वर सिंह, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय तथा मंडल अध्यक्ष विन्देश्वरी सिंह ने जिले की सातों तहसीलों का दौरा कर संगठन की गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संगठन को मजबूती प्रदान करने में उल्लेखनीय योगदान के लिए गाजीपुर जिला इकाई के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा को सम्मानित किया गया। समीक्षा बैठक में संगठन के विस्तार को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न तहसीलों में नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। गाजीपुर सदर तहसील में दैनिक जागरण के संवाददाता चंद्रशेखर सिंह को तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी क्रम में सैदपुर तहसील के लिए हिंदुस्तान के तहसील प्रभारी गगन बरनवाल, जखनिया तहसील के लिए दैनिक जागरण के संवाददाता भुवन भारती जायसवाल, सेवराई तहसील के लिए अमर उजाला के तहसील प्रभारी विवेक सिंह तथा जमानिया तहसील के लिए हिंदुस्तान के तहसील प्रभारी सलीम मंसूरी को तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नवनियुक्त तहसील अध्यक्षों को संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित भी किया गया। कासिमाबाद तहसील अध्यक्ष राजेश कुशवाहा तथा मुहम्मदाबाद तहसील अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव को भी संगठन के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष विंदेश्वरी सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।वाराणसी मंडल के संरक्षक तारकेश्वर सिंह ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक तहसील में सक्रिय इकाइयों का गठन आवश्यक है। ग्रामीण अंचल के पत्रकार पत्रकारिता जगत के आधार स्तंभ है। जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान देने की अपेक्षा जताई।जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने सभी तहसील अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे शीघ्र अपनी-अपनी कार्यकारिणी का गठन करें तथा अधिक से अधिक पत्रकारों को संगठन से जोड़कर सदस्यता अभियान को गति दें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पत्रकारों की आवाज को प्रभावी बनाने का माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान जिला संगठन मंत्री राहुल सिंह, रमेश यादव, धर्मेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, सदस्यता अभियान तथा पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: वीर शहीद महेश कुशवाहा का शिलापट्ट तोड़ना निंदनीय कार्य- पूर्व मंत्री विजय मिश्रा  

गाजीपुर जनपद के जैतपुरा क्षेत्र में सीआरपीएफ के वीर शहीद महेश कुशवाहा जी के स्मृति …