Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पीएम मोदी के कार्यकाल में विकास ने पकड़ी गाजीपुर में रफ्तार- प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल

पीएम मोदी के कार्यकाल में विकास ने पकड़ी गाजीपुर में रफ्तार- प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पत्रकारों को बताया कि भाजपा सरकार में जनपद के विकास की रफ्तार को गति मिली है। उन्‍होने बताया कि 23349 करोड़ की लागत से कुल 340.824 किलो मीटर पूर्वाचल एक्सप्रेसवे गाजीपुर से लखनऊ तक निर्माण कार्य पूर्ण। 3647 करोड़ की लागत से वाराणसी से गोरखपुर तक फोर लेन हाईवे का निर्माण कार्य 2021 में पूर्ण कराते हुए गाजीपुर के 51 गाँव को फोर लेन से जोड़ा गया। उद्योग को बढ़ावा देने हेतु इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण हेतु तहसील मुहम्मदाबाद में 180 हे0 की भूमि अधिगृहित की गयी हैं। 2756.66 करोड़ की लागत से ग्रामीण जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत 2196 राजस्व ग्रामो में कार्य प्रारम्भ किया गया जिसमें से 818 राजस्व ग्रामों में कार्य पूर्ण हो चुका शेष में कार्य प्रगतिशील है। 7.04 करोड़ की लागत से अमृत योजना के अन्तर्गत शहरी क्षेत्रो में 21000 हजार परिवारों को लाभान्वित किया गया। इसी प्रकार अमृत 2.0 के अन्तर्गत 149.94 करोड़ की लागत से 160000 लाभार्थियों को लाभान्वित 2027 तक किये जाने का लक्ष्य है। 227.64 करोड़ की लागत से जनपद-गाजीपुर में मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य पूर्ण। 29.66 करोड़ की लागत से 09 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कराया गया। 154.71 करोड़ की लागत से जनपद-गाजीपुर सीवरेज योजना का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। दुकान निर्माण / संचालन योजनान्तर्गत 33 दिव्यांगों को ऋण प्रदान किया गया।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण :-

आयुष्मान कार्ड योजनान्तर्गत 960863 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

महिला कल्याण :-

निराश्रित महिला पेंशन योजनाअन्तर्गत 68216 लाभार्थियों को रु.1965.14 लाख की धनराशि से पेंशन प्रदान किया जा रहा हैं। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत जनपद में कुल 32806 लाभार्थियों को रू. 819.645 लाख की धनराशि से लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के अन्तर्गत जनपद में कुल 13410 लाभार्थियों को रू. 549.12 लाख की धनराशि से लाभान्वित किया गया।

अतिरिक्त ऊर्जा :-

पी.एम. सूर्यघर मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत अब तक 3568 सोलर लाइट का अधिष्ठापन कर जनपद के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में आमजन मानस लाभान्वित हो रहे हैं।

पंचायतीराज :-

व्यक्तिगत शौचालय 360991 तथा 1230 सामुदायिक शौचालय का निर्माण अब तक किया जा चुका है।

आवास :-

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत 80519 आवासों को पूर्ण कर लाभान्वित किया गया है। मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 15139 आवासों को पूर्ण करा लिया गया है। प्रधानमंत्री आवास (शहरी) के अन्तर्गत 10964 लाभार्थियों को आवास पूर्ण कर लिये गये हैं।

पी.एम. स्वनिधि :-

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स योजनान्तर्गत 10222 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

स्वतः रोजगार :-

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत समूहों को रू0 13387.23 लाख की धनराशि बैंक क्रेडिट लिंकेज के द्वारा उपलब्ध कराया गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत 12874 समूहों का गठन किया गया।

श्रम रोजगार :-

मनरेगा योजना के अन्तर्गत कुल 639.98 लाख मानव दिवस सृजित कर औसतन 175317 परिवारो को रोजगार उपलब्ध कराया गया है, जिसमें 48 प्रतिशत महिलाएं हैं।

आपूर्ति :-

जनपद में 641545 परिवारों को अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड योजना के अन्तर्गत परिवारों को राशन वितरित किया जा रहा है। उज्जवला योजना के अन्तर्गत 321168 परिवारों को निःशुल्क एल.पी.जी. कनेक्शन प्रदान किया गया।

उद्योग :-

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत रू. 1636.07 लाख की धनराशि लाभार्थियों को प्रदान की गयी है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजनान्तर्गत 3358 लाभार्थियों को रू. 782.30 लाख की धनराशि बैंकों द्वारा धनराशि अग्रसारित की गयी। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत 5550 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। ओ०डी०ओ०पी० योजनान्तर्गत 1475 लाभार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जनपद में रू. 3230.16 करोड़ की धनराशि के 283 एम०ओ०यू० गठित हुए। जिसके सापेक्ष रू. 694.00 करोड की धनराशि के 120 एम०ओ०यू० तैयार है। रू. 368.00 करोड़ की धनराशि के 91 एम०ओ०यू० तैयार कर प्रक्रिया में है। ओ.डी.ओ.पी. वित पोषण योजनान्तर्गत 158.56 लाख की सहायता धनराशि लाभार्थियों को उपलब्ध करायी गयी। जनपद में रोजगार मेले का आयोजन कर कुल 30651 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया।

श्रम कल्याण :-

श्रम विभाग द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजनान्तर्गत कुल 2241, मातृ शिशु एवं बालिका मदद योजनान्तर्गत 1464 व निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना के अन्तर्गत 395 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

टैबलेट व स्मार्टफोन :-

जनपद में कुल 181259 मेधावी छात्रों को टैबलेट व स्मार्टफोन वितरित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल, जिलाधिकारी अनुपम शुक्‍ला, एसपी डा. ईरज राजा आदि लोग मौजूद थे।

 

 

 

 

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

बेटी की विदाई के बाद सामान समेट रहे पिता की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौत

गाजीपुर। सादात ब्लॉक के जगदीशपुर गांव में शनिवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान …