Breaking News
Home / अपराध / बेटी की विदाई के बाद सामान समेट रहे पिता की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौत

बेटी की विदाई के बाद सामान समेट रहे पिता की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौत

गाजीपुर। सादात ब्लॉक के जगदीशपुर गांव में शनिवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय पन्ना लाल पुत्र श्यामलाल के रूप में हुई है। यह घटना उनकी बेटी की शादी के बाद सामान समेटते समय हुई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पन्ना लाल की बेटी करीना की शादी थी, जिसकी बारात आई थी। शनिवार सुबह बेटी की विदाई के बाद, पन्ना लाल शादी के लिए लगे टेंट और अन्य सामान समेट रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक मौसम बदल गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बाहर पड़े सामान को हटाने के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से पन्ना लाल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। पन्ना लाल की मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी गीता और पुत्र विशाल सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि पन्ना लाल एक मेहनती और मिलनसार किसान थे। वे खेती-बाड़ी और पशुपालन के माध्यम से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके असामयिक निधन से परिवार के सामने आर्थिक और सामाजिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष के तहत आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। उनका कहना है कि पन्ना लाल परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। वहीं, चौकी इंचार्ज भीमापार रविन्द्र कुमार ने बताया कि आकाशीय बिजली से मौत हुई है, और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एमएएच इंटर कालेज गाजीपुर में 14 अगस्‍त को आयोजित होगा विज्ञान, आर्ट्स एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी

गाजीपुर। एमएएच इंटर कालेज के प्रिंसिपल मोहम्‍मद खालिद आमीर ने बताया कि 14 अगस्‍त को …