Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पीसीएस से आईएएस बने डॉ विश्वभूषण मिश्रा काशी रंगमंच कला परिषद ने दी बधाई

पीसीएस से आईएएस बने डॉ विश्वभूषण मिश्रा काशी रंगमंच कला परिषद ने दी बधाई

गाजीपुर। काशी विश्वनाथ महादेव धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ विश्वभूषण मिश्रा के प्रमोशन पर सिधौना स्थित काशी रंगमंच कला परिषद में जश्न मनाया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रशासनिक ढांचे में एक महत्वपूर्ण बदलाव के तहत राज्य के इग्यारह पीसीएस अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस कैडर में पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत अधिकारियों में वर्तमान में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सीईओ विश्वभूषण मिश्रा भी शामिल हैं। रंगमंच कला परिषद के अध्यक्ष कृष्णानंद सिंह ने बताया कि वर्ष 2012 बैच के पीसीएस अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा को उनकी प्रशासनिक दक्षता और उत्कृष्ट सेवाओं के आधार पर आईएएस कैडर में स्थान दिया गया है। वाराणसी के लिए यह गौरव का विषय है कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन से जुड़े वर्तमान अधिकारी को आईएएस पदोन्नति प्राप्त हुई है। इससे न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि को सम्मान मिला है बल्कि काशी का नाम भी प्रशासनिक क्षेत्र में गौरवान्वित हुआ है। रंगमंच के लीला व्यास शिवाजी मिश्र ने कहा कि विश्वभूषण जी आध्यात्मिक चेतना के प्रखर लेखक एवं कुशल वक्ता भी है। उनकी रचनाएं काशी के काव्यग्रंथों में अपना विशिष्ट स्थान रखतीं है। इस अवसर पर रंगमंच के सभी कलाकारों संग वीरेंद्र चौबे द्वारा संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत कर काशी विश्वनाथ धाम के महिमा का बखान किया। रंगमंच के संयोजक विन्देश्वरी सिंह, करुणाशंकर मिश्र, दीपक सिंह, अखिलेश मिश्र, अनुराग सिंह, पंकज मिश्रा, विनय सिंह, अनिल सिंह, जितेंद कुमार रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एमएएच इंटर कालेज गाजीपुर में 14 अगस्‍त को आयोजित होगा विज्ञान, आर्ट्स एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी

गाजीपुर। एमएएच इंटर कालेज के प्रिंसिपल मोहम्‍मद खालिद आमीर ने बताया कि 14 अगस्‍त को …