Breaking News
Home / खेल / यू.पी.सी.ए स्पीड हंट” का आयोजन 14 व 15 जून को, चुने जायेंगे बेहतरीन तेज़ गेंदबाज – शाश्वत सिंह

यू.पी.सी.ए स्पीड हंट” का आयोजन 14 व 15 जून को, चुने जायेंगे बेहतरीन तेज़ गेंदबाज – शाश्वत सिंह

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बेहतरीन गेंदबाज की तलाश हेतु पहली बार शुरू किये गए अभियान “यू.पी.सी.ए. स्पीड हंट” के तहत स्थानीय जनपद के स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जी.डी.सी.ए मैदान पर आगामी 14 जून 2026 तथा 15 जून 2026 को ट्रायल शिविर का आयोजन किया जायेगा | इस ट्रायल शिविर में सात जनपदों यथा गाजीपुर, मऊ, बलिया, आजमगढ़, प्रतापगढ़, जौनपुर तथा सुल्तानपुर के गेंदबाज खिलाडी प्रतिभाग करेंगे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यू.पी. टी20 गवर्निंग कौंसिल सदस्य तथा जी.डी.सी.ए के चेयरमैन संजीव कुमार सिंह ने बी.सी.सी.आई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि पूर्वांचल के प्रति उनके सकारात्मक दृष्टिकोण के परिणामस्वरुप पहली बार उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा गाजीपुर में इस प्रकार के ट्रायल शिविर का आयोजन कर उद्घाटन किया जा रहा है | शिविर के बारे में विस्तृत जानकरी देते हुए उन्होंने बताया कि इस शिविर में खिलाडियों के तेज़ गेंदबाजी, उनके एक्शन, बालिंग की रफ़्तार सहित उनके आचरण का विडियो रिकॉर्डिंग किया जाएगा | उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अनुभवी विडियो विश्लेषक सिनचीन मित्रा के नेतृत्व वाली आठ सदस्यीय टीम द्वारा रिकॉर्ड किये गए विडियो के विशलेषण के उपरांत बेहतरीन 25 पुरुष तथा 10 महिला कुल 35 गेंदबाजों का चयन किया जायेगा | उन्होंने बताया कि चयनित खिलाडियों को यू.पी.सी.ए कैंप तथा यू.पी. टी20 जैसे बड़े मंच टीम में सीधे  शामिल होने का अवसर प्रदान किया जायेगा | प्रदेश स्तर के सभी अंचलों के खिलाडियों के उज्ज्वल भविष्य के उठाये गए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान के लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन  सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष .सचिन शुक्ल सहित सभी पदाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया | उन्होंने बताया कि मौसम तथा दूरियों को ध्यान में रखते हुए इस दो दिवसीय ट्रायल शिविर में प्रतिदिन दो सत्र के अनुपालन में कुल चार सत्र का आयोजन किया जायेगा | प्रतिदिन प्रथम सत्र प्रातः 08:00 बजे से 11:00 बजे तक चलेगा जिसमें गाजीपुर, बलिया, मऊ एवं आजमगढ़ के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे तथा द्वितीय सत्र दोपहर 03:00 बजे से सायं 06:00 तक चलेगा जिसमें प्रतापगढ़, जौनपुर तथा सुल्तानपुर के ख़िलाड़ी पंजीकृत खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे | ट्रायल शिविर का उद्घाटन 14 जून 2026 को गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. इराज राजा के कर-कमलों द्वारा होगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पूर्व ब्‍लाक प्रमुख रमाशंकर उर्फ काटू सिंह की धर्मपत्‍नी का निधन   

गाजीपुर। सैदपुर के पूर्व ब्‍लाक प्रमुख रमाशंकर उर्फ काटू सिंह की धर्मपत्‍नी श्‍लोका देवी 75 …