गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास, विकास और जन कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में जिले भर मे विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए गए। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में आज बुधवार को जिले के सभी 34 मंडलों में स्वच्छता, जन संवाद, जन सम्पर्क और सनातन संस्कृति के मजबूती के साथ सरकार की समृद्धि के लिए मंदिरों मे पुजा अर्चना कि गयी। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने आज गाजीपुर नगर के तुलसीसागर मुहल्ले मे जनसंवाद कार्यक्रम कर लोगों की समस्याओं को सुनते हुए लाभार्थियों से सम्पर्क किया और कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिना भेद भाव सरकार ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का कार्य किया है। गरीब, किसान, युवा, महिला एवं वंचित वर्ग के उत्थान हेतु संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना के साथ केंद्र सरकार निरंतर राष्ट्र निर्माण के कार्य में संलग्न है। आज भारत विश्व पटल पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी एवं नेतृत्वकारी राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाकर समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास यात्रा से जोड़ें। जिलाध्यक्ष ने उपस्थित नागरिकों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जनसेवा, राष्ट्रसेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ता निरंतर समाज के बीच कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता कार्य मे सड़क पर झाड़ू लगाया व कचरा संग्रहण कर दुकानदारों से कुडा कचरा संग्रहण के लिए कुडादान रखने का आग्रह किया और गाजीपुर नगर के गोराबाजार के महादेवा मंदिर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में गाजीपुर सदर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ सरकार के यश संवृद्धि तथा जन कल्याण के लिए मंदिर के पुजारी के द्वारा मंत्र उच्चारण के बीच भगवान भोलेनाथ की विधि विधान से पूजा,आरती, अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला महामंत्री सुमित तिवारी,किरन सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, गर्वजीत सिंह, प्रीति गुप्ता,राणा सिंह,अनुप खरवार, गोपाल राय,शनि चौरसिया,नन्दू कुशवाहा, मुरली कुशवाहा, पवनजय पांडेय, मीनू कुशवाहा, रामेश्वर तिवारी, गिरधारी जायसवाल, शिवम् त्रिपाठी, अमित चौरसिया सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..