शिवकुमार
गाजीपुर। होटल व्यवसायी के पुत्र विनीत राय हत्याकांड में शोकाकुल परिवार को ढ़ाढस बंधाने और हमदर्दी जताने में समाजवादी पार्टी दो फाड़ में हो गयी है। एक तरफ समाजवादी पार्टी से मऊ के सांसद राजीव राय घटना में पीडि़त परिवार स्व. विनीत राय के घर पर जाकर उनके पिता से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किये और अपराधियो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का मांग किया। दूसरी तरफ गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी इस हत्याकांड की निंदा किये और योगी सरकार पर बरसे भी लेकिन जब पुलिस ने आरोपी एक लाख इनामिया कमलेश बिंद को मुठभेड़ में ढ़ेर कर दिया तो सांसद अफजाल अंसारी ने अपने रूख में राजनैतिक परिवर्तन करते हुए तत्काल हत्याकांड के आरोपी कमलेश बिंद के घर जाकर पुलिस का फर्जी एनकाउंटर बताते हुए सीबीआई की मांग की, इस घटना की चर्चा पूरे राजनैतिक गलियारो में है कि समाजवादी पार्टी का इस घटना पर क्या रूख है। एक तरफ सपा सांसद राजीव राय शोककुल परिवार को ढ़ाढस बधाते है तो वहीं दूसरी तरफ सपा सांसद अफजाल अंसारी एक लाख इनामिया कमलेश बिंद के घर एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए सीबीआई जांच की मांग करते है। तो दोनो सांसदो में से कौन सही है?
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..