Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / वित्त आयोग की बैठक में गाजीपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे अश्वनी राय  

वित्त आयोग की बैठक में गाजीपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे अश्वनी राय  

गाजीपुर। पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा आयोजित होने वाले छठवें वित्त आयोग की बैठक में प्रतिनिधित्व करने के लिए गाजीपुर जनपद के राजपुर गांव के युवा ग्राम प्रधान अश्वनी राय का चयन किया गया है जनपद के मात्र एक गांव राजापुर के प्रधान को इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने पर पूरे क्षेत्र सहित जिले में चर्चा है। वैसे राजापुर गांव युवा प्रधान अश्विनी राय अपने विकास कार्यों के बलबूते जनपद सहित देश प्रदेश में खूब नाम एवं सुर्खियां बटोरे हैं विदित हो कि आगामी 12 जून को लखनऊ के गोमती नगर बिस्तार में स्थित होटल स्कायर इन में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में जनपद से अकेले प्रधानों का प्रतिनिधित्व करते हुए अश्विनी राय अपना विचार रखेंगे इस बैठक में पंचायती राज विभाग द्वारा अपने चयनित प्रतिनिधियों से विकास एवं वित्त संबंधी मुद्दों पर गंभीरता पूर्वक परामर्श एवं सुझाव मांगेगा। प्रदेश सरकार के पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा पत्र भेज कर ग्राम प्रधान अश्वनी राय को इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने की सूचना दी गई है इससे पूर्व अश्विनी राय जनपद एवं प्रदेश स्तर पर अपने विकास कार्यों को लेकर सम्मान प्राप्त कर चुके हैं इसके साथ ही वह पंचायती राज के द्वारा चयनित होकर मुंबई पुणे एवं दिल्ली सहित अन्य कई महत्वपूर्ण जगहों पर जाकर वहां एक्स्पोज़र मीटिंग में हिस्सा ले चुके हैं। अश्विनी राय अपने गांव राजापुर के साथ ही अगल-बगल के दर्जनों गांव के किसान के विकास के लिए अभी हाल ही में लगभग 5 करोड रुपए लागत से बनने वाले मगाई नदी पर पुल का निर्माण अपने जिले के एमएलसी विशाल सिंह चंचल एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सराहनीय योगदान से करवाया जा रहा है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर जिले के अचल संपत्तियों के सरकारी सर्किल दरों में हुई है 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि- डीएम

गाजीपुर। आज दिन सोमवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष मे प्रेस प्रतिनिधियो …