Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / अभिषेक सिंह मिंटू बने स्‍वदेशी जागरण मंच के जिला युवा प्रमुख

अभिषेक सिंह मिंटू बने स्‍वदेशी जागरण मंच के जिला युवा प्रमुख

गाजीपुर। कृपा शंकर सिंह को स्वदेशी जागरण मंच का काशी प्रांत संगठक एवं सुजीत कुमार सिंह को जिला संयोजक तथा अभिषेक सिंह मिन्टू (पूर्व प्रधान) को स्वदेशी जागरण मंच का जिला युवा प्रमुख गाजीपुर  बनाया गया। राष्ट्रीय सह संगठक सतीश जी के अनुमोदन पर अखिल भारतीय सह संयोजक डॉक्टर राजीव द्वारा दायित्व की घोषणा किया गया। इसके पहले कृपा शंकर सिंह का दायित्व काशी प्रांत के सह संयोजक का था। दायित्व परिवर्तन के बाद उन्होंने कहा कि जो हमारे वरिष्ठ जन के द्वारा दायित्व दिया गया है उसे ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाएगा। गाजीपुर जिले में कई नई बड़े दायित्व मिलने से जिले के स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है इससे जनपद वासियों सहित अन्य जनपदों को स्वदेशी अपनाने एवं उपयोग में लाने और प्रचार प्रसार में गति मिलेगी। वीर बहादुर सिंह विश्वविद्यालय जौनपुर में दो दिवसीय प्रांतीय विचार वर्ग यह घोषणा की गई।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मत्स्य विभाग द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं के लिए आनलाइन आवेदन शुरु

गाजीपुर। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण ने सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष …