गाजीपुर। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण ने सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर योजनाओं के अन्तर्गत जन सामान्य को ऑनलाइन आवेदन करने हेतु विभागीय पोर्टल http//fisheries.up.gov.in दिनांक 08.06.2026 से 28.06.2026 तक खोला जा रहा है। मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषाद राज बोट सब्सिडी योजना, सघन मत्स्य हेतु ऐरियेशन सिस्टम की स्थापना हेतु। उपरोक्त योजनाओं में लाभ प्राप्त करने हेतु योजनावार आवेदन पृथक-पृथक करने होंगे। योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण को विभागीय वेबसाइट http//fisheries.up.gov.in पर देखा जा सकता है। उक्त योजनाओं में यदि भविष्य में कोई संशोधन होता है तो संशोधित प्राविधान लागू होंगे। योजना में पूर्व के वर्षों में निरस्त/प्रतिक्षारत आवेदन वाले आवेदक पुनः आवेदन कर सकते है। इसके अतिरिक्त योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय-मत्स्य पालक विकास अभिकरण, विकास भवन गाजीपुर, से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..