Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डीआईजी वाराणसी ने घटना स्‍थल फुल्‍लनपुर का किया निरीक्षण, कहा- उपद्रवियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

डीआईजी वाराणसी ने घटना स्‍थल फुल्‍लनपुर का किया निरीक्षण, कहा- उपद्रवियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

गाजीपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण द्वारा पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर डॉ. ईरज राजा की उपस्थिति में जनपद गाजीपुर के थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम फुल्लनपुर स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जहाँ अभियुक्त कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद के शव को अंतिम संस्कार हेतु ले जाते समय कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल पर पथराव किया गया। घटनास्थल निरीक्षण के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा स्पष्ट किया कि शांति एवं सौहार्द भंग करने, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा कानून हाथ में लेने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। आमजनमानस से शांति बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई है। पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …