गाजीपुर। औड़िहार वाराणसी रेलवे लाइन पर सिधौना रामपुर हाल्ट पर रेल प्रशासन हाल्ट के दोनों ओर चाहरदीवारी लगा रहा है। औड़िहार से वाराणसी जाने वाली रेल लाइन के किनारे पूर्वी और सीमेंटेड चाहरदीवारी किये जाने से सिधौना बाजार के करीब दर्जनभर परिवारों को अपने घरों में कैद हो जाने का खतरा बढ़ गया है। इस चाहरदीवारी को बन जाने से दर्जनभर रिहायशी मकानों के लोग अपने घरों में कैद हो जाएंगे। इन मकानों में रहने वाले लोगों ने अपने लिए एक रास्ते की मांग को लेकर रेलवे प्रशासन सहित स्थानीय विधायक अंकित भारती और गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी से गुहार लगाई है। डॉ सीमा यादव का कहना है कि सिधौना रामपुर रेलवे हाल्ट के पूर्वी ओर रेल यात्रियों को आने जाने के लिए कोई सुगम मार्ग भी नही है। सरिता गुप्ता, मुन्नीलाल यादव, उदयभान सिंह, मुस्तफा आदि ने मांग की है कि रेलवे प्लेटफार्म शुरू होने से लेकर सिधौना बाजार के रेलवे अंडर पास तक चाहरदीवारी के बाहर एक सुगम मार्ग बना देने से रेल यात्रियों सहित दर्जनभर परिवारों को आवागमन की सुविधा मिलने लगेगी। सिधौना रामपुर हाल्ट पर फुट ओवर ब्रिज और समुचित मार्ग न होने से टिकट लेकर यात्रियों को जान हथेली पर लेकर दो रेलवे लाइन पार कर वाराणसी के लिए ट्रेन पकड़ना होता है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..