Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डा. स्‍वतंत्र सिंह बने रोटरैक्‍ट क्‍लब के अध्‍यक्ष

डा. स्‍वतंत्र सिंह बने रोटरैक्‍ट क्‍लब के अध्‍यक्ष

गाजीपुर। शहर के प्रतिष्ठित सामाजिक संगठन रोटरैक्ट क्लब के आगामी सत्र 2026-2027 के लिए नए पदाधिकारियों का चयन 3 जून 2026 दिन बुधवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। शास्त्रीनगर स्थित मां कवलपति हॉस्पिटल में क्लब अध्यक्ष शुभ वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित अति महत्वपूर्ण बैठक में डॉ. स्वतंत्र सिंह को अध्यक्ष, सक्षम वर्मा को सचिव, राजा हुसैन को कोषाध्यक्ष और विशाल चौरसिया को उपाध्यक्ष चुना गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी 1 जुलाई 2026 से अपना पदभार ग्रहण करेंगे। रोटरैक्ट क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट रो. संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि 27 वर्षों से क्लब की परंपरा रही है कि अध्यक्ष और सचिव का चयन सभी सदस्यों के समर्थन से होता है। इसी कड़ी में इस बार गाजीपुर के ख्यातिलब्ध चिकित्सक डॉ. स्वतंत्र सिंह का अध्यक्ष पद पर चयन हुआ है, जिससे सदस्यों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. स्वतंत्र सिंह ने कहा कि वर्तमान सत्र में अध्यक्ष शुभ वर्मा के निर्देशन में क्लब ने समाज सेवा के हर क्षेत्र में कार्य कर मानवीय संवेदनाओं का ख्याल रखा और जरूरतमंदों की मदद की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आगामी सत्र में भी जनसेवा के कार्यों को नई ऊंचाई दी जाएगी।इस अवसर पर डॉ. बीती सिंह, कामदेश्वर सिंह, गोपाल जी वर्मा, विवेक गुप्ता, आकाश दीप, चंद्रमोहन केशरी, संतोष कुमार केशरी, आदर्श सिंह, आकाश वर्मा, अमन वर्मा समेत क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई दी और सहयोग का आश्वासन दिया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …