गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र स्थित बीरपुर गांव में सोमवार को घोसी के पूर्व सांसद अतुलराय ने अपनी पूज्य माता जी की 9वीं पुण्यतिथि के अवसर पर अपने पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि सभा एवं साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं को साड़ियां वितरित की गईं। पूर्व सांसद ने अपनी माता जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि समाजसेवा और जरूरतमंदों की सहायता ही उनके जीवन के आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में क्षेत्र के समर्थकों एवं स्थानीय लोगों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।इस अवसर पर काँतेश्वर उपा0 लाल बाबू यादव रामप्रकाश कुशवाहा ,जय राम, यदुनंदन यादव , सुरेश खरवार , राम चौधरी रमायन चौधरी रामेश्वर पटेल , विपुल पटेल , दीनानाथ राय प्रमोद कुशवाहा आदि व्यक्ति उपस्थित थे।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..