Breaking News
Home / अपराध / बालालखंदर हत्‍याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 300 रुपये के लिए दोस्‍त ने की हत्या

बालालखंदर हत्‍याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 300 रुपये के लिए दोस्‍त ने की हत्या

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कासिमाबाद पर पंजीकृत  मु0अ0स0-202/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात का कुशल अनावरण किया गया। अभियोग उपरोक्त के अनावरण तथा विवेचना के क्रम में पाया गया कि अभियुक्त रंजय उर्फ जब्बर तथा मृतक बालालखन्दर दिनांक 24.05.2026 को शराब के नशे में 300 रू0 के लिए झगड़ा किये गये थे, झगड़े के दौरान अभियुक्त रंजय उर्फ जब्बर उपरोक्त द्वारा मृतक बालालखन्दर के सर पर ईट से प्रहार कर दिया, जिससे मृतक बालालखन्दर की मृत्यु हो गई थी। दिनांक 28.05.2026 को प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद मय हमराह द्वारा अभियुक्त रंजय उर्फ जब्बर पुत्र हरिश्चन्द्र निवासीग्राम हसनपुर थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर उम्र 20 वर्ष को  गंगौली मोहम्मदाबाद वाली रोड़ के किनारे नट बाबा मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल ईट व घटना के समय पहने टीशर्ट तथा मृतक का मोबाइल बरामद। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …