Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / चयनित आंगनबाड़ी सहायकों की सूची जारी

चयनित आंगनबाड़ी सहायकों की सूची जारी

गाजीपुर। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार सोनी ने बताया है कि प्रमुख सचिव, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, उ०प्र० लखनऊ के शासनादेश दिनांक 17 सितम्बर, 2025 के क्रम में निदेशालय, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, उ०प्र० लखनऊ के पत्र दिनांक 26 सितम्बर, 2025 मे वर्णित व्यवस्थानुसार जनपद-गाजीपुर के शहरी /ग्रामीण परिक्षेत्रों मे संचालित बाल विकास परियोजनाओं मे ऑगनबाड़ी सहायिका के मानदेय पर संविदा आधारित रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत विभागीय वेबसाइट http://upanganwadibharti.in  पर ऑनलाइन आवेदन पत्र दिनांक 18.01.2026 तक आमंत्रित की गयी थी। जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा प्राप्त अनुमोदन के क्रम बाल विकास परियोजना शहर, सदर, विरनो, कासिमाबाद, जखनियाँ, मनिहारी, सादात, करण्डा, रेवतीपुर, भदौरा, एवं सैदपुर हेतु आँगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदो पर चयन की कार्यवाही पूर्ण कर लिया गया है। उक्त से सम्बन्धित सूची खण्ड विकास, तहसील, उपजिलाधिकारी एवं सम्बन्धित बाल विकास परियोजना कार्यालय पर चस्पा कराने के साथ ही एन०आई०सी० गाजीपुर के पोर्टल पर भी अपलोड है। यदि चयनित अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत किये गये अभिलेख /तथ्य कुटरचित पाये जाते है तो उनका अभ्यर्थन नियमानुसार निरस्त कर दिया जायेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …