Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गायत्री परिवार के तत्‍वावधान में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 31 मई को निकलेगी नशा उन्मूलन जनजागरण रैली

गायत्री परिवार के तत्‍वावधान में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 31 मई को निकलेगी नशा उन्मूलन जनजागरण रैली

गाजीपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार ने अपने सप्त सूत्री आंदोलन के अंतर्गत व्यसन मुक्ति अभियान चलाया है जिसे पूरे देश में गायत्री परिवार के सृजन सेनानी संचालित कर रहे हैं और करोड़ों लोगों को व्यसन मुक्ति का संदेश देकर नशा निवारण कर रहे हैं। इसी क्रम में आगामी 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ जनपद गाजीपुर के द्वारा जनपद में एक जन जागरण रैली व जन सभा का आयोजन किया जा रहा है। जनजागरण रैली सायं 4 बजे बड़ी बाग (गुरूकृपा मैरेज हॉल) से प्रारंभ होकर लंका चुंगी, कॉन्वेंट स्कूल रोड, सिंचाई विभाग चौराहा, लंका बस स्टैंड, स्टेशन रोड होते हुए गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर एक सभा के रूप में संपन्न होगी। गायत्री शक्तिपीठ जनपद गाजीपुर के मुख्य प्रबन्ध ट्रस्टी श्री सुरेन्द्र सिंह जी ने बताया कि गायत्री परिवार अपने विभिन्न आंदोलनों व कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को नशा व दुर्व्यसनों के लिए जागरूक करने का प्रयास करता रहता है। उन्होंने बताया कि आज हमारे समाज में नशा (व्यसन) ने बहुत अधिक जड़ जमा लिया है और इसकी गिरफ्त में बच्चे, बूढ़े, जवान व महिलाएं भी आ चुकी हैं। नशेबाजों के कारण देश के आम जन की हानि तो हो ही रही है, प्रतिदिन लाखों रूपया भी इस नशे की होली में फूंक दिया जा रहा है, जिससे घर-परिवार व समाज भी बर्बाद हो रहे हैं। लोग नशे की हालत में वाहन चलाते हैं, जिससे अपने साथ-साथ अन्यों को भी मौत के मुँह में धकेल देते हैं। ये नशा व्यक्ति, परिवार, समाज और देश को भी पूरी तरह बर्बाद कर देता है। इसके प्रति आम जनमानस को जागरूक करने और इस नशे से अपने और अपनी आने वाली पीढ़ी को बचाने के सत्प्रयास के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में पूरे देश में “नशा मुक्त भारत अभियान” चला रहा है। युवा प्रकोष्ठ गाजीपुर के प्रतिनिधि शिवम् राय ने सभी समाजसेवी संगठनों व परिजनों से निवेदन किया है कि उक्त रैली व जनसभा में सभी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और इस क्रांतिकारी आयोजन को सफल बनाएं। साथ ही समाज को नशा (व्यसन) जैसे विकट समस्या से बचाने व इसके प्रति जागरूक करने हेतु अपना बहुमूल्य योगदान भी दें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …