Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / अकीदत, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया बकरीद का पर्व, डीएम-एसपी ने बच्‍चों में बांटी टॉफी  

अकीदत, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया बकरीद का पर्व, डीएम-एसपी ने बच्‍चों में बांटी टॉफी  

गाज़ीपुर। जिले में ईद-उल-अज़हा का पर्व शनिवार को अकीदत, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। जनपद की करीब 350 मस्जिदों और 150 ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज़ अदा कर मुल्क में अमन-ओ-अमान, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। त्योहार को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात रहा, जबकि प्रमुख मार्गों और ईदगाहों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से संचालित होती रही। इस दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने विभिन्न ईदगाहों का भ्रमण कर लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। वही जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला व पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने छोटे-छोटे बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साह भी बढ़ाया। इसी क्रम में ग्रामीण अंचलों में ईद उल अजहा  बकरीद का पर्व देवकली, महमूदपुर हथिनि,पॊटा, मण्डपा, आगापुर, पहाड़पुर, भितरी, ईसनपुर, भिखईपुर, सम्मनपुर, मौधियां, सोन्हुली, माऊपारा, मुस्लिमपुर, पियरी, तरांव, जेवल, शेखपुर, रामपुर माझां आदि गावों में नमाज शांतिपूर्ण और आपसी चारा के  बीच संपन्न हुई।एक दूसरे के गले मिलकर खुशी का इजहार किया। ईद-उल-अजहा  बकरीद का पर्व इस्लाम धर्म का बेहद पवित्र और खास त्योहार माना जाता है। ईद-उल-अजहा की शुरुआत पैगंबर हजरत इब्राहिम की महान कुर्बानी से जुड़ी है। अल्लाह के हुक्म पर उन्होंने अपने इकलौते बेटे हजरत इस्माइल की कुर्बानी देने का फैसला किया। लेकिन अल्लाह ने उनकी परीक्षा पूरी होने पर इस्माइल की जगह एक बकरे को कुर्बानी के लिए भेज दिया। इसी घटना की याद में मुस्लिम भाई ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी करते हैं। यह पर्व केवल कुर्बानी तक सीमित नहीं है। बल्कि त्याग, समर्पण, इंसानियत और अल्लाह के प्रति सच्ची आस्था का संदेश देता है। इस्लाम धर्म में रमजान के पाक महीने के बाद आने वाला ईद-उल-अजहा, जिसे इब्राहिम की सुन्नत ईद उल अजहा  बकरीद कहा जाता है। यह पर्व बेहद खास और पवित्र त्योहार माना गया है।बकरीद पर्व को देखते हुए रामपुर मांझा के थानाध्यक्ष,देवचंदपुर,भितरी,बासूपुर पुलिस चॊकी के इंचार्ज क्षेत्र मे भ्रमण कर सुरक्षा ब्यवस्था का जायजा लेते रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …