Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर में ‘फिज़ड समर कैंप 2026’ का यादगार समापन

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर में ‘फिज़ड समर कैंप 2026’ का यादगार समापन

गाजीपुर। तालियों की गड़गड़ाहट, जीत की मुस्कान और  आँखों में आत्मविश्वास की चमक। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल का प्रांगण आज भावुक पलों का गवाह बना, जब दो दिवसीय ‘ फिज्ड समर कैंप 2026’ अपने चरम पर पहुँचकर  शानदार तरीके से संपन्न हुआ। 24 और 25 मई की सुबह 6:30 से 9:30 बजे तक चला यह कैंप बच्चों के लिए सिर्फ खेल नहीं, बल्कि जिंदगी की सबसे बड़ी क्लास साबित हुआ। रोमांच से लिखते हुए सफलता की कहानी जांबाज़ ट्रेनर्स ने दो दिन में बच्चों को वो सिखा दिया जो किताबें सालों में नहीं सिखा पातीं। ज़िपलाइन पर हवा को चीरते बच्चे, दीवार चढ़ाई पर डर को रौंदते कदम, रस्साकशी में एकता की मिसाल, कमांडो नेट पर हिम्मत की परख। ज़ॉर्बिंग रोलर की धमाल, जादू शो की तालियाँ और स्नो डांस की मस्ती। 20 से ज्यादा गतिविधियों ने बच्चों को हीरो बना दिया। सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के प्रबंध  निदेशक डॉक्टर सानंद सिंह ने कहा कि इन नन्हे सितारों में बदलाव साफ दिख रहा है। 48 घंटे में बच्चों का कायाकल्प हो गया। जो बच्चा कल डर रहा था, आज सबसे ऊँची दीवार पर खड़ा है। समूह में काम करना, फोकस करना, भावनाओं को संभालना और टीम को लीड करना, हर बच्चा कुछ नया लेकर जा रहा है। ये कैंप परीक्षा के तनाव की दवा बन गया और व्यक्तित्व का टॉनिक भी। प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने सबको धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्र में इतना बड़ा कार्यक्रम करने का उद्देश्य मात्र एक ही था कि अपने बच्चों के मन मस्तिष्क में हिम्मत, साहस और आत्मविश्वास का अनवरत संचार हो । साथ ही अभिभावकगण यह महसूस कर सकें कि अगर किसी पड़ोसी का  बच्चा नोएडा में पड़ता हो या किसी अच्छे शहर में पड़ता हो तो भी  इनके बच्चों का वातावरण, परिवेश, कौशल विकास और गुणवत्ता परक शिक्षा उन शहरी बच्चों से कम नहीं है बल्कि इन ग्रामीण बच्चों का संस्कार सहचर्यता तथा निर्णय लेने की क्षमता उन शहरी बच्चों की तुलना में बेहतर है। हमने बच्चों को गिरकर उठना सिखाया, डर को हराना सिखाया और दोस्तों के साथ जीत का जश्न मनाना सिखाया। यह सिर्फ खेल नहीं, जिंदगी की ट्रेनिंग थी। यह समर कैंप न केवल विद्यार्थियों के लिए लाभदायक था बल्कि शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण में भी एक आत्मविश्वास, परस्परता और अपनेपन की भावना का विकास किया। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल परिवार के सभी सदस्यों ने भी एडवेंचरस गेम्स का अनुभव करके सीखने के तर्ज पर किया। अंत में उन्होंने अकाई स्पोर्ट्स की जुझारू टीम, समर्पित शिक्षकों, भरोसा करने वाले अभिभावकों और  बहादुर बच्चों का दिल से आभार जताया । साथ ही उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन का सही मार्गदर्शन और सहयोग से यह एडवेंचरस गेम्स का महाकुंभ सफल हुआ। अभिभावकों ने भी माना की बच्चे बदल गए हैं’। समापन पर मौजूद अभिभावकों की आँखें खुशी से नम थीं। उन्होंने कहा, “सिर्फ दो दिन में बच्चों में गजब का आत्मविश्वास और अनुशासन आ गया है। स्कूल ने हमारे बच्चों को नया जन्म दिया है।” उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से हर साल ऐसे कैंप कराने की मांग की। कार्यक्रम के अंत में सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय ने सभी ट्रेनर्स को शील्ड प्रदान कर उनकी मेहनत लगन और विनम्रता की सराहना की तथा भविष्य में ऐसे ही सफल कार्यक्रम आयोजन करने की शुभकामनाएं भी दिए। उक्त अवसर पर उप प्रधानाचार्य आवेश कुमार कोऑर्डिनेटर अमित कुमार सिंह अवनीश कुमार राय प्रतिमा कुशवाहा समेत सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण सम्मिलित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …