गाजीपुर। मुहम्मदाबाद विकासखंड के तिवारीपुर के पूर्वांचल पब्लिक स्कूल में विद्यालय में शिक्षकों की शिक्षण दक्षता एवं कौशल विकास को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष शिक्षक प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 18 भी से 25 मई तक किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षण एवं अधिगम से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कि गई । प्रशिक्षण का डॉ.सरिता राय के देखरेख में संपन्न हुआ जिसमें कई महत्वपूर्ण विषय शामिल किए गए थे। कार्यक्रम को अधिक प्रभावी एवं उत्साहपूर्ण बनाने हेतु विभिन्न मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक खेल गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भागदारी ली। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ.एस. एन. राय, प्रबंधक ओमप्रका प्रधानाचार्य प्रमोद सिंह के द्वारा उपस्थित सभी शिक्षकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन एवं पूर्वांचल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के ज्ञान, कौशल एवं शिक्षण क्षमता में वृद्धि कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..